Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में विश्व मैत्री संघ द्धारा आयोजित राष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह शांतिपूर्ण संपन्न और भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्यपाल ने पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा कि किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका,इसके बावजूद मुख्य आयोजक डॉ.लालबाबू गुप्ता ने कार्यक्रम को शानदार,जानदार और सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। इसके लिए डॉ.लालबाबू गुप्ता का विशेष अभिनंदन।
राष्ट्र गौरव पुरस्कार से समाज,देश में अच्छा संदेश गया-राज्यपाल
विश्व मैत्री संघ के कार्याध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में आज एक शिष्टमंडल राजभवन,मुंबई में राज्यपाल से मुलाकात की। राष्ट्र गौरव पुरस्कार सम्मान चिन्ह,शाल,पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी का विशेष सम्मान किया गया। इस उपलक्ष्य में राज्यपाल अपना सम्मान स्वीकारते हुए मनोगत व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र गौरव पुरस्कार मेरे लिए बेहद मूल्यवान,अतुलनीय रहेगा। क्योंकि इस पुरस्कार में राष्ट्र गौरव,राष्ट्र निर्माण की संकल्पना है,समाज के लिए एकता,भाईचारा,देशभक्ति,धर्मभक्ति का संदेश है। मुझे पता चला है कि राष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ था। सारे सत्कारमूर्ति उपस्थित रहे। देशभक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों का अद्भूत संगम दर्शकों को देखने को मिला। दर्शकों से पूरा हॉल भरा हुआ था। समाज और राष्ट्र में इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छा संदेश गया। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। अपने अपने क्षेत्रों में समाज,राष्ट्र,धर्म के लिए प्रशंसनीय कार्य करने वालों का राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मान हुआ। सभी सत्कारमूर्तियों का मैं अभिनंदन करता हूं,आशा करता हूं कि इसी तरह राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। ऐसा महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा।
भविष्य में आपके कार्यक्रमों में अवश्य आऊंगा-राज्यपाल
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने विश्व मैत्री संघ के कार्यध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता को आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में आप जब भी कोई कार्यक्रम का आयोजन करेंगे,मैं उस कार्यक्रम में जरुर आउंगा। आपको बताते चलें कि विश्व मैत्री संघ द्धारा 27 मार्च को चिंचवड के प्रा.रामकृष्ण मोरे सभागृह में राष्ट्र गौरव पुरस्कार का आयोजन किया था। जिसमें राज्यपाल के हाथों देश के महान विभूतियों को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। लेकिन अचानक राज्यपाल किसी कारणवश कार्यक्रम में पहुंच नहीं सके। 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्तवी(इंदौर,वृंदावन) और पूर्व केंद्रीय मंत्री अण्णासाहेब पाटिल के करकमलों द्धारा राष्ट्र गौरव पुरस्कार दिया गया।
राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों के नाम:
1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्तवी(इंदौर,वृंदावन) भिकू इदाते(चेयरमैन-भटकी जातिय जमातिय कल्यणा बोर्ड भारत सरकार)एल.निशिकांत सिंह(पूर्व लेफ्टनंट जनरल,मणिपुर) नितीन मोरे(स्वामी समर्थ केंद्र,त्रयंबकेश्वर) वैभव डांगे(इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट) राजेश पांडे(पुणे युनिवर्सिटी) हर्षवर्धन सपकाल(पूर्व विधायक)विजय चौधरी(सहायक पुलिस आयुक्त,पुणे)रामदास चव्हाणके(डायरेक्टर-सुदर्शन न्यूज चैनल) ओमप्रकाश रांका(गोसेवक,उद्योजक) डॉ.प्रमोद लोहार) डॉ.मनिष गवई(समाजसेवा एवं युवा मार्गदर्शक)अजित ओझा(समाजसेवक,उद्योजक) राजेश बडगुजर(संस्थापक अध्यक्ष-वाल्मिकी समाज संस्था) के नाम शामिल है।