Up News घोसी (व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्डतोड मतों से आगे निकल गए है। 16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 40918 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं। यह देखते हुए दारा सिंह मतगणना केंद्र से फुर्र हो गए है। भाजपा के कार्यकर्ता भी भाग खडे हुए।
सुधाकर सिंह को अब तक कुल 59.86% वोट मिले जब कि दारासिंह को मात्र 36.14% वोट प्राप्त हुए है। इस चुनाव में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह का मैनेजमेंट का असर दिखा है। साथ ही स्थानीय और बाहरी वाला उम्मीदवार का प्रचार मतदाताओं के सिर चढकर बोला है। मतदाताओं ने अपने वोट के अपमान का गुस्सा वोटिंग मशीन में वोट डालकर दिखा दिया है। यही कारण है कि हर राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह लगातार लीड बनाए हुए है।