पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के स्थायी समिति सभापति के चुनाव में आज भाजपा के उम्मीदवार अॅड नितिन लांडगे 5 मतों से विजयी घोषित हुए। लांडगे को 10 वोट और राकांपा के उम्मीदवार प्रवीण भालेकर को 5 वोट मिला। राकांपा के पास 4 एक वोट शिवसेना का मिला। भाजपा का एक सदस्य रवि लांडगे इस्तीफा देने की वजह से अनुपस्थित थे। विभागीय आयुक्त के प्रतिनिधि के रुप में पूर्व आयुक्त और मुद्रांक विभाग के महानिरिक्षक श्रवण हर्डीकर की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
राकांपा के स्थानीय नेता मतदान पर डटे- आज दोपहर 12 बजे स्थायी समिति हॉल में सभापति पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरु हुई। 15 मिनट के लिए पर्चा वापस लेने का समय दिया गया। भाजपा की ओर से यह चुनाव निर्विरोध कराने की भरसक कोशिश की गई। इसके लिए सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके,एकनाथ पवार, पूर्व महापौर राहुल जाधव,अब तक रहे सभापति संतोष लोंढे ने मोर्चा संभाला। विरोधी नेता राजू मिसाल के कार्यालय में जाकर बंद दरवाजा में मान मनौव्वल का दौर 15 मिनट तक चला। राकांपा की ओर से पूर्व महापौर योगेश बहल,पूर्व महापौर डॉ. वैशाली घोडेकर आदि ने मोर्चा संभालकर रखा। आखिरी तक राकांपा के स्थानीय नेता नहीं माने। इसके बाद मतदान की नौबत आ गई। मतदान में 10-5 वोट पडा।
राकांपा ने दिखाया दम- राकांपा ने आखिरी साल में दम दिखाते हुए बिनविरोध होने की परंपरा को खंडित की। पर्चा वापस नहीं लेने के वचन की पूर्ति की। सांगली पॅटर्न अवश्य फ्लॉप शो साबित हुआ। मतदान से पहले चिंचवड विधानसभा क्षेत्र के स्थायी समिति सदस्यों को राकांपा ने खूब डोरे डाले। 6-6 महिने सभापति पद का प्रलोभन भी दिखाया गया। भाजपा के शत्रुघ्न काटे को विरोधी नेता राजू मिसाल पटाने का प्रयास किया। मगर मतदान हाथ ऊपर उठाकर करने का था। इसलिए किसी ने जोखिम नहीं उठाया। अगर क्रॉस वोटिंग होती तो 6 साल तक चुनाव नहीं लडने का प्रतिबंध लगने का डर था।
ढोल लेझिम नदारद- नवनिर्वाचित सभापति नितिन लांडगे ने अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल,शहर के भाजपा नेता लक्ष्मण जगताप,महेश लांडगे का धन्यवाद दिया और उनके सहयोग से शहर में विकास काम करने की बात कही। अक्सर देखा जाता है कि सभापति चुनाव में कार्यकर्ताओं की फौज इकट्ठा होती है। मनपा भवन के चारों तरफ गुलाल बिखरा होता है। गगनभेदी ढोल लेझिम,जुलुस देखने को मिलता है। मगर आज एकदम शांतिपूर्वक सभापति का चुनाव हुआ। ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। कोरोना महामारी के चलते शायद इन तामझाम को दरकिनार किया गया होगा।
अॅड नितिन लांडगे का अल्प परिचय- नए सभापति बी.कॉम एल एल बी है। इनका जन्म 4 नवंबर 1969 को हुआ। पुणे से वकील की स्नातक की डिग्री हासिल की। 2002 में भोसरी से पहली बार नगरसेवक चुनकर आए। 2012 व 2017 में नगरसेवक बने। हवेली के प्रथम विधायक ज्ञानेश्वर लांडगे इनके पिता है। पवना सहकारी बैंक,पिंपरी चिंचवड एज्यूकेशन ट्रस्ट नाम से शिक्षा संस्था चल रही है।