pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याचारियों और हत्यारों को जड़ से उखाड़ने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। गलत काम करने वालों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर नेस्तानबुद का अभियान चला रहे हैं। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पिंपरी चिंचवड शहर के क्रिएटिव एकडमी नामक शैक्षणिक संस्थान में लड़कियों का यौन शोषण करने वाले नौशाद शेख जैसे बलात्कारियों को मटियामेट करने के लिए ़उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर इमारत जमींनदोज किया गया। बीजेपी विधायक महेश लांडगे इस कार्रवाई का दिल से स्वागत किया,क्योंकि वे खुद इस बारे में पत्रकार परिषद में घोषणा की थी कि बलात्कारी नौशाद की अवैध निर्माण आवासीय स्कूल पर बुलडोजर चलवाकर ही दम लेंगे। आज महेश लांडगे का भीष्म प्रतिज्ञा पूरा हुआ। यह कहने में कोई संकोच नहीं कि यूपी में योगी,महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस और पिंपरी चिंचचड में महेश बुलडोजर बाबा बन गए है। जब भी ऐसा कोई अधर्मी,दुराचारी किसी पर अत्याचार करेगा,बुलडोजर स्टाइल में नेस्तानाबुद करने का काम होगा।
हिंदुत्ववादी संगठनों और महेश लांडगे की मांग का असर
खुलासा हुआ कि रावेत में क्रिएटिव एकेडमी के संचालक नौशाद शेख ने कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके कारण पिंपरी-चिंचवड़ न केवल पुणे जिले में, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बदनाम हो गया। कई मासूम लड़कियों पर अत्याचार किया गया। इसलिए हिंदुत्ववादी संस्था संगठना और भाजपा के पदाधिकारियों ने मांग की है कि संस्था और निर्मित भवन के बारे में जांच कर नौशाद शेख को सबक सिखाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच पिंपरी-चिंचवड़ पालिका की ओर से शुक्रवार को नौशाद के अवैध निर्माण अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
गृहमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी बुलडोजर स्टाइल का समर्थन किया
आरोपी नौशाद शेख के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पिंपरी-चिंचवड़ पालिका के शिक्षा विभाग ने इन सभी मामलों की समानांतर जांच शुरू की। पुलिस ने शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चूंकि संबंधित पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने पॉस्को और अन्य गंभीर अपराध दर्ज किए। इसके बाद विधायक महेश लांडगे ने सार्वजनिक रूप से मांग की कि ऐसे हत्यारों के शिक्षा संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ऐसे हत्यारों के अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर पालिका प्रशासन से संपर्क किया। गृहमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी बुलडोजर स्टाइल का समर्थन किया। इसलिए गृहविभाग ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया। विधायक लांडगे की चेतावनी के अनुरूप कल मनपा की अनाधिकृत कार्रवाई टीम ने क्रिएटिव एकेडमी के अनाधिकृत निर्माण पर बुलडोजर चलाकर मटियामेट कर दिया।
बलात्कारी,अत्याचारी,हत्यारों के घरों पर बुलडोजर स्टाइल जारी रहेगा
रावेत में क्रिएटिव एकेडमी के संस्थापक नौशाद शेख पर कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप पाया गया था। उसके बाद, पिंपरी-चिंचवडकरों को सार्वजनिक रूप से यह आश्वासन दिया गया कि शहर में ऐसी प्रवृत्तियों को कभी भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और संबंधितों के अवैध संस्थानों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। आज पिंपरी-चिंचवड़ पालिका की ओर से उस संस्था के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस संबंध में सभी हिंदू समाज के संगठनों द्वारा पुलिस एवं पालिका प्रशासन की सराहना की है।