Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ महिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को नवदुर्गा पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला कांग्रेस कमेटी की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सायली किरण नढे और पिंपरी चिंचवड़ शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने नवरात्रि के अवसर पर सम्मान नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को नवदुर्गा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व नगरसेविका निगारताई बारस्कर, आशा भोसले, निर्मला खैरे, स्वाति शिंदे, सीमा हलकट्टी, रंजना सौदेकर, सारिका पुरोहित, मयूरी कांबले उपस्थित थीं।
इस पुरस्कार पाने वालों में पुलिसकर्मी, डॉक्टर, शिक्षक, महिला कंडक्टर और ड्राइवर, महिला सफाई कर्मचारी, महिला वकील, बैंक कर्मचारी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता, महिला डाकघर कर्मचारी आदि शामिल हैं।