Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। आगामी पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस एक किंगमेकर की भूमिका निभाएगी और पुन: राष्ट्रवादी की सत्ता मनपा में लाएगी। ऐसा आश्वाशन राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के अध्यक्ष यश साने ने दिया।
आज मोरवाडी के राकांपा कार्यालय में राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील गव्हाणे,शहर राकांपा अध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटिल,राकांपा के राष्टर्र्ीय सचिव सनी मानकर,पुणे मंडल की अध्यक्षा संध्या सोनवणे,राकांपा युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विशाल वाकडकर,राकांपा के शहर उपाध्यक्ष आतिश बारणे आदि पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यश साने ने कहा,राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के माध्यम से हम पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। राकांपा संगठन को मजबुत करने के लिए तन,मन,धन से लगे है। स्व.दत्ता काका साने का पुत्र होने के नाते राजनीति मेरे लिए नई नहीं है। उनकी ही तरह मन में जिद,लगन,साहस लेकर पार्टी का काम करता हूं। पिता का आशीर्वाद मेरे साथ साथ चलता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहता है। अध्यक्ष संजोग वाघेरे-पाटिल व विद्यार्थी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील गव्हाणे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। ऐसा संकल्प भरा आश्वासन यश माने ने दिया।