Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) वाकड पुलिस ने पुणे,पिंपरी-चिंचवड,अहमदनगर,छत्रपति संभाजी नगर,बारामती से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 21 लाख 50 हजार कीमत के कुल 43 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम केशव महादेव पडोले, नितिन राजेंद्र शिंदे, नवनाथ सुरेश मुटकुले, ऋषिकेश भोपाल, अमोल दगड़ू पडोले हैं। आरोपी चोरी की बाइक को कम दाम में बेच देते थे।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट वाकड पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोरों का भंडाफोड़ किया है। शहर में बाइक चोरी की दर सबसे अधिक है। दोपहिया वाहन चोर नितिन राजेंद्र शिंदे को वाकड़ पुलिस ने पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर उससे और पूछताछ करने पर मास्टरमाइंड केशव महादेव पडोले का नाम सामने आया। पता चला कि इनका दोपहिया वाहन चोरी करने का गिरोह है। इन्हें अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार भी किया गया था। इनके पास से विभिन्न शहरों से चोरी की कुल 43 बाइकें बरामद की गई हैं जिनमें 14 वाकड थाना, 04 हिंजेवाड़ी, 07 बारामती तहसील, 03 रंजनगांव, अहमदनगर, छत्रपति संभाजी नगर शामिल हैं।
इस बीच, वाकड पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि उन्हें बाइक कम कीमत पर मिल रही थी। नागरिकों को चोरी की बाइक नहीं खरीदनी चाहिए। पुलिस उपायुक्त काकासाहेब डोळे ने बताया है कि वाहन के सभी दस्तावेज होने पर ही दुपहिया वाहन लेना चाहिए, अन्यथा इस तरह से अपराध दर्ज हो सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सत्यवान माने, अपराध पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल की टीम ने संबंधित कार्रवाई की।