Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट वाकड पुलिस ने 90 करोड़ रुपये मूल्य के दोपहिया वाहन जब्त किए। ये डेटा पिछले साल का है। साथ ही पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड ने बताया कि 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 90 अपराधों का खुलासा किया गया है। पिंपरी-चिंचवड़ शहर एक औद्योगिक शहर है। शहर में देश व प्रदेश के कोने-कोने से नागरिक रह रहे हैं।
वाकड पुलिस अपराध कंट्रोल करने में नंबर वन है। इसके पहले डॉ.विवेक मुगलीकर वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक थे,उस समय उनके मार्गदर्शन में वाकड परिसर में अपराध की घटनाओं का ग्राफ नीचे के पायदान पर था। वर्तमान में वर्तमान में डीसीपी डॉ.काकासाहेब डोळे,एसीपी विशाल हिरे, वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक गणेश जवादवाड हैं। इनके मार्गदर्शन में पुरानी परंपरा कायम है। अपराधी सलाखों के पीछे हैं या फिर सीमा पार हैं या अपराध से तौबा कर चुके है। वाकड पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। वाकड पुलिस की टीम प्रशंसा के योग्य है।
यह देखा जा सकता है कि अधिकांश नागरिक व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए शहर में आए हैं। नागरिकों की बाइक चोरी होने की दर अधिक है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक चोरी की संख्या काफी है। पिछले साल वाकड पुलिस ने ऐसे आरोपियों की तलाश की और अब तक 90 अपराध सुलझाए हैं और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 45 लाख कीमत के 90 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। ये डेटा पिछले साल का है। यह जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल ने दी है। हाल ही में वाकड पुलिस ने चार लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर दस वारदातों का खुलासा किया और दस दोपहिया वाहन जब्त किये।