Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के कोंढवा इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक चचेरा देवर ने दो बच्चों समेत एक मां की हत्या कर दी और शव को घर में जला दिया। शक के चलते यह बात सामने आयी है कि चचेरा देवर ने इस घटना को अंजाम दिया।
मृतकों की पहचान आम्रपाली वाघमारे (उम्र 30), रोशनी (उम्र 6) और आदित्य के रूप में हुई है। इस संबंध में कोंढवा थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया है। यह मामला आधी रात में सामने आया है। चचेरा देवर हिरण और आम्रपाली का प्रेम संबंध था। एक साल पहले वह पुणे रहने आया था। आम्रपाली शादीशुदा थी। लेकिन वह प्यार में अपनी चचेरे देवर के साथ यहां से भाग गई थी। वह कोंढवा के पिसोली इलाके में रहते थे। दो बच्चे आम्रपाली और देवर के साथ रहने के दौरान देवर को शक था कि उसकी भाभी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इससे उनके बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने अपनी भाभी और उसकी छह व चार साल की बेटी,वेटा की हत्या कर दी। उसकी गला दबा कर हत्या की गयी थी। उसके बाद इन तीनों के शवों को घर के कपड़े, चादर और लकड़ी से पेट्रोल डालकर जलाया गया। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसी के चलते यह घटना हुई है।
इसी बीच रात में हुई कहासुनी के बाद उसने पहले आम्रपाली की हत्या कर दी। फिर बच्ची के रोने की वजह से उसे भी पीटकर मार डाला। फिर इन तीनों को जला दिया। इस घटना का पता चलते ही कोंढवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। देवर फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पकडन लिया है। आगे की जांच कोंढवा पुलिस कर रही है।