Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए मोर्चा,आंदोलन,धरना,प्रदर्शन करने के लिए डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर पुतला,पिंपरी चौक पर स्थल निर्धारित किया है। इसके पीछे का कारण है कि ट्रॉफिक जाम,आसपास घनी वस्ती,निवासी एरिया। साथ ही यह भी नियम,शर्त है कि पुलिस की अनुमति लेकर ही मोर्चा,आंदोलन किया जाना चाहिए।
आदर्श पुरुषों का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं,मनोहर भिडे की घोर निंदा
मनोहर भिडे ने कुछ दिन पहले भारत के आदर्श पुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपमानित करने का काम किया,जो एक सभ्य समाज में यह बर्दास्त नही किया जा सकता। इसकी महाराष्ट्र भर में घोर निंदा हो रही है और होनी भी चाहिए। किसी भी महान व आदर्श पुरुषों का अपमान करने की अनुमति न कानून देता है और नहीं सभ्य समाज देता है।
दलवीनगर से आगे मोर्चा नहीं बढ़ा,पुलिस ने घेरा
आज सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर और मानव कांबले,शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलास कदम आदि के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठना के लोगों ने मिलकर पुलिस आयुक्तालय पर मोर्चा निकालने का आयोजन किया था। यह मोर्चा सुबह दलवीनगर से लेकर पिंपरी पुलिस आयुक्तालय आधा किलोमीटर का सफर तय करने वाला था। लेकिन पुलिस को भनक लग गई और मोर्चा में जितने कार्यकर्ता नहीं थे उससे डबल पुलिस फोर्स पहुंच गई। सबको वहीं घेर लिया और एक कदम आग नहीं बढने दी। मतलब पुलिस बल के आगे मोर्चा का नेतृत्व करने वाले कमजोर साबित हुए। पुलिस ने मोर्चा की हवा निकाल दी। मोर्चा के नेतृत्व करने वाले एक शिष्टमंडल जिसमें 10 लोग शामिल थे,पुलिस की घेराबंदी में पुलिस आयुक्त से मिला और मांगों भरा ज्ञापन सौंपा। मनोहर भिडे के विरुद्ध अपराध दर्ज करके गिरफ्तार करने की जोरदार मांग की गई।
पुलिस आयुक्तालय परिसर में मोर्चा,आंदोलन करना प्रतिबंधित,फिर किस बात की स्टंटबाजी ?
सवाल है कि मनोहर भिडे ने अपना आपत्तिजनक बयान कहां दिया? पुणे में दिया। फिर मोर्चा कहां निकाला जाना चाहिए,पुणे पुलिस आयुक्तालय में। लेकिन लोकतंत्र में अपनी बात कहने का हर किसी को अधिकार है। कहीं भी विरोध करके अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। मोर्चा का नेतृत्व करने वाले लीडरों को पब्लिक स्टंटबाजी करनी थी तो पिंपरी चौक में करते,पिंपरी पुलिस स्टेशन,अथवा पुलिस आयुक्तालय में अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराते। आपको बताते चलें कि पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय परिसर में मोर्चा,आंदोलन करना प्रतिबंधित है। यह मालूम होते हुए भी लीडरों ने मोर्चा निकाला।
तुषार गांधी ने डेक्कन पुलिस में भिडे के खिलाफशिकायत दर्ज कराई
मारुति भापकर कई बार अपने ही घर में नजरबंद हुए,अपने ज्ञातव्य स्थान तक कभी पहुंच नहीं पाते। आज भी यही हुआ। एक कदम आगे नहीं बढ़ पाए। महात्मा गांधी के लिए भिडे ने अपमानजनक बयान दिया,उनके परपोते तुषार गांधी चाहते तो मूंबई में मोर्चा निकालकर मुंबई ठप्प कर सकते थे। लेकिन वो पढ़े लिखे व्यक्ति है। ऐसा न करके वो आज श्री शिवप्रतिस्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक अध्यक्ष मनोहर उर्फ संभाजी भिड़े के विरुद्ध महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने इसके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में संभाजी भिड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके साथ असीम सरोदे,विश्वंभर चौधरी,अनवर राजन हैं।