Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) सिंधी समुदाय और सिंधीयत के लिए किए गए उनके अथक कार्य के लिए भारतीय सिंधु सभा महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुरेश हेमनानी का नागपुर में एक भव्य समारोह में सत्कार किया गया। 4 जून को कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी और उदय अकादमी,नागपुर द्वारा किया गया था। उदय अकाडमी के अध्यक्ष घनश्याम दास कुकरेजा ने पधारे सभी मान्यवरों का स्वागत सत्कार किया। यूपीएससी प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला कार्यक्रम में भंडारा के एसपी(आइपीएस) लोहित मातानी के हाथों सुरेश हेमनानी का सिंधी समाज में किए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सत्कार हुआ।
सिंधी समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु उदय अकादमी तथा महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के सहयोग से सिंधी भाषा एवं साहित्य का सिविल सेवा परीक्षाओं में योगदान विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन अकाडेमिक कमिटी,मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन डॉ.वेदप्रकाश मिश्रा के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष महेश सुखरामाणी ने की। भंडारा के एस.पी. लोहित मतानी,एड.मंजीत कौर मतानी,पूर्व नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा,उज्जैन से पधारे आइपीएस कृष्णा लालचंदाणी मुख्ुय अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
सुरेश हेमनानी के बारे में
आपको बताते चलें कि सुरेश हेमनानी महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी,मुंबई के सदस्य है। भारतीय सिंधू सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। इंडियन स्पोर्टस असोसिएशन के महाराष्ट्र के चेयरमैन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं। पुणे के एक नामचीन बिल्डर है। इनका लक्ष्य सिंधी समाज की प्रशासन में भागीदारी।
भंडारा के एसपी लोहित मातानी के हाथों सुरेश हेमनानी का सत्कार
उनका सत्कार भंडारा के एस पी,लोहित मातानी के करकमलों द्धारा हुआ। सुरेश हेमनानी को महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी का सदस्य होने पर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश हेमनानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी समाज के विद्यार्थी केवल व्यापार क्षेत्र में न जाकर यूपीएससी परीक्षा पास करके सिविल सेवा में देश की सेवा करनी चाहिए। अहमदाबाद के बाद नागपुर और पिंपरी चिंचवड शहर में यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। जिसमें अनुभवी आईएएस और आईपीएस आला अफसरों का मार्गदर्शन लिया जाएगा।
एसपी लोहित मातानी ने अपने विचार रखे
भंडारा के एसपी लोहित मातानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस काम की सफल होने की संभावना ज्यादा हो उसको करने पर हम सफल होते है। लेकिन जिस काम में असफलता की संभावना ज्यादा हो उसको करने पर हम श्रेष्ठ होते है।
सिंधी समाज के वर्तमान पीढी को संस्कृति,त्योहार,शहीदों की गाथा,इतिहास से प्रेरित करना मकसद
हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए भारतीय सिंधु सभा महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुरेश हेमनानी ने बताया कि वे पिछले 21 सालों से सिंधी समाज के लोगों के उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सिंधी समाज के भावी पीढी को अपने समाज के कल्चर,संस्कृति,त्योहार,इतिहास,देश की आजादी में बलिदान आदि के बारे में जागरुक करना और सविस्तार जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है। सिंधी समाज के वर्तमान पीढी को शहीद हेमू कलानी की वीरगाथा और खुद अपने गले में फांसी का फंदा डालकर झूलना,लेकिन अंग्रेजों के सामने घूटने न टेकना यह कम लोगों को मालूम है। ऐसे तमाम प्रेरणादायी इतिहास सिंधी समाज के इतिहासों के पन्ने में दबे है।उसको भावी पीढी तक पहुंचाना,समझाना,उनके बताए रास्तों पर चलना ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य होता है।
150 बच्चों ने मार्गदर्शन कार्यशाला का लाभ उठाया
महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी और उदय अकादमी,नागपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित मार्गदर्शन शिबिर में 150 बच्चों ने लाभ उठाया। इसमें यूपीएससी की परीक्षा तैयारी, राष्ट्रीय खिलाडी कैसे बने? सरकारी नौकरियों के टॉप पोस्ट में कैसे पहुंचे? आदि विषयों पर मार्गदर्शन कार्यशाला शिबिर का आयोजन मुफ्त रखा गया। महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश सुखरमानी उल्हासनगर से विशेष रुप से उपस्थित थे।