Pcmc News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुरानी पेंशन योजना और अन्य मांगों को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों ने गुरुवार से हड़ताल की घोषणा की थी। आज राज्य सरकारी कर्मचारी केंद्रीय संघ के पुणे अध्यक्ष मारुति शिंदे ने दावा किया कि पुणे शहर और जिले के लगभग 60 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। संगठन की ओर से मध्यवर्ती शासकीय इमारत,पुणे के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
महाराष्ट्र सरकार ने पेंशन योजना बंद कर सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। बार-बार मांग के बावजूद सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को स्वीकार नहीं किया गया है। इस कारण से हड़ताल का आवाहन किया गया था। ऐसा मारुति शिंदे ने बताया।