Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिछले कई वर्षों की परंपरा को आगे बढाते हुए इस वर्ष भी विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से चिखली में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। अंबिका भवन,मोरेवस्ती,साने चौक चिखली में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 30 मार्च को प्रभू जन्मोत्सव में आपका आगमन ही आनंदोत्सव है,ऐसी अपील विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने की है।
डॉ.लालबाबू गुप्ता ने धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में सविस्तार जानकारी देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की भव्य पालकी और शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। चिखली परिसर में शोभायात्रा और प्रभू श्रीराम जन्मोत्सव पालकी निकलेगी। पालकी पथ पर लोग अपने घरों के सामने रंगोली बिखेर कर अपने आराध्य प्रभू श्रीराम लला दर्शन के लिए लोग चौक चौराहों,द्धार के सामने पलकें बिछाए रहेंगे है।
धार्मिक कार्यक्रमों की रुप रेखा इस प्रकार है-
1) बुधवार 29 मार्च 2023 प्रात: 7 बजे से महापूजा प्रारंभ (श्रीराम चरितमानस अखंड पाठ संकीर्तन)
2) गुरुवार 30 मार्च दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव
3) दोपहर 12 बजे महायज्ञ
4) दोपहर 1.30 बजे महाप्रसाद भंडारा
5) दोपहर 2 बजे शोभायात्रा