Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के मावल में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना प्रकाश में आयी है कि मावल के गहुंजे में अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर दी। मारे गए युवक का नाम सूरज कालभोर है और वह सरसरवाड़ी में खाना खाने आया था। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद सूरज और उसकी पत्नी खेत में टहलने गए थे,जहां तीन-चार लोगों ने सूरज की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार सूरज कालभोर की शादी डेढ़ से दो माह पूर्व गहुंजे की एक युवती से हुई थी। सब कुछ आराम से चल रहा था। सुखी जीवन की शुरुआत हो रही थी। रविवार को सूरज गहुंजे में ससुराल में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ खेत में घूमने चला गया। वहां तीन से चार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर सूरज की बेरहमी से हत्या कर दी।
सूरज के साथ उनकी पत्नी भी थीं। क्या पत्नी ने इस घटना को देखा है? पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। हत्यारे कौन हैं? हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। बताया जा रहा है कि सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है।