Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) मावल लोकसभा पर इस बार भाजपाईयों ने मजबुती के साथ दावा ठोंकते हुए खूंटा गाड़ दिया है। भाजपा हाईकमान से मावल की सीट भाजपा को देने की मांग की है। कर्जत की बैठक में गोवा के मुख्यमंत्री सावंत के समक्ष भाजपा पदाधिकारियों ने मावल से भाजपा को सीट देने की पुरजोर मांग की।
मावल में भाजपा के पास कई मजबुत उम्मीदवार-राजू दुर्गे
शहर भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजू दुर्गे ने कहा कि भाजपा हाईकमान से मावल सीट की मांग की है। शंकर जगताप,बालासाहेब भेगडे,प्रशांत ठाकुर,बालासाहेब पाटिल भाजपा के मजबुत उम्मीदवार है,हाईकमान के आदेशों का पालन होगा,यह सीट आसानी के साथ जीतकर भाजपा की झोली में डाल देंगे। लोकतंत्र में हमको अपने हाईकमान से मांगने का अधिकार है। आखिरी में जो भी उम्मीदवार होगा,पूरी ताकत से उसे जीताने का काम करेंगे। पार्टी हाईकमान का निर्णय हमारे लिए बंधनकारक है।
भाजपा के पास 4 विधायक और कई नगरपालिका,नगरपरिषद,ग्राम पंचायतों पर सत्ता-सदाशिव खाडे
भाजपा के सबसे पुराने नेता और पूर्व प्राधिकरण सभापति सदाशिव खाडे ने कहा कि शिंदे शिवसेना का मावल में कोई मजबुत संगठन नहीं है। अधिकांश विधायक भाजपा के पास है। नगरपालिका,नगरपरिषद,नगरपंचायतों पर भाजपा की सत्ता है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा का सौ फीसदी हक बनता है। कार्यकर्ताओं की मांग है,उनकी मांग पार्टी हाईकमान तक पहुंचाना हमार कर्तव्य है। चिंचवड,कर्जत,पनवेल,उरण में भाजपा का विधायक है। निर्दल सुरेश लाड भाजपा के साथ संलग्न है। लोनावला,तलेगांव नगरपालिका,समेत भाजपा सैकडों नगरपंचायत,पंचायत में काबिज है।
भाजपाईयों के दावों का संख्याबल समीकरण
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मावल लोकसभा सीट पर कोई भाजपा का ही उम्मीदवार चुनाव लडें। वर्तमान में पिछले 10 सालों से लगातार अखंड शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे है। अब बारणे शिंदे शिवसेना में है। भाजपाईयों का मानना है कि मावल लोकसभा में 6 विधानसभा की सीटें है। जिसमें से तीन विधायक भाजपा के हैं। साथ ही दो नगरपालिका,कई नगर परिषद,ग्राम पंचायतों पर भाजपा की सत्ता है। शिंदे शिवसेना की यहां ताकत शुन्य है। कोई मजबुत संगठन भी नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ,पन्ना स्तर पर घर घर काम कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता खाना पका करके थाली किसी और को कैसे दे सकते हैं? इन्हीं मुद्दों के साथ पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के कुछ पदाधिकारी दिल्ली में डेरा डाले हुए है। भाजपा हाईकमान से मांग की है कि मावल की सीट भाजपा को मिले और किसी भी उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएं,उसको चुनकर लाने की जवाबदारी भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता ले रहे हैं।
श्रीरंग बारणे की हैट्रिक खटाई में
मावल लोकसभा सीट पर भाजपा की पूरजोर मांग गल्ली से लेकर दिल्ली तक पहुंचने लगी है। ऐसी परिस्थिति में वर्तमान सांसद श्रीरंग बारणे की यह सीट खतरे में दिखाई दे रही है। बारणे का तीसरी बार संसद पहुंचना खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। अब देखना है कि भाजपा हाईकमान अपने लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं पर ध्यान देता है या नहीं? यह भी देखना होगा कि श्रीरंग बारणे इस बार हैट्रिक करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं? हलांकि श्रीरंग बारणे मावल सीट के बारे में इतना ही कहते हैं कि उनके नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उपर सब कुछ छोड़ा है,इसलिए मैं किसी भी बात को लेकर चिंता नहीं करता।