Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मधुरवाणी से श्री अष्टविनायक शिव महापूराण कथा का आज आगाज हुआ। आतिशबाजी,महादेव के शंखनाद,ओम नम: शिवाय नृत्य के बीच महाशिवपुराण का आरंभ हुआ। कथा प्रतिदिन 15 से 21 सितंबर दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगी। सभी भक्तों के लिए कथा बिनामुल्य प्रवेश है। पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल,चिंचवड की भाजपा विधायक अश्विनी जगताप,सदाशिव खाडे,नामदेव ढाके,विलास मडेगिरी,मुख्य आयोजक शंकर जगताप की विशेष उपस्थिति रही। पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दीप प्रज्जवलन करके कथा का शुभारंभ किया।
विशालकाय पंडाल में हजारों की संख्या में महिलाएं,पुरष,बुर्जुगों ने पहले दिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। पं. मिश्रा ने पहले दिन भक्तों को पाप पुण्य के बारे में बताया कि अगर जाने अनजाने में पाप हो जाए तो इसी जन्म में प्रायश्चित करके पाप धो लो। अगले जन्म के लिए रखोगे तो दाग बना रहेगा। उसी तरह जैसे चाय काफी कपडे में गिरने के बाद हम तुरंत पानी से धो लेते है। अगर सुख जाए तो फिर दाग बना रहता है। तेरे संग चलेंगे डमरु वाले…जैसे मधुर संगीतमय भजन में महिलाएं झूम उठी। यह महाराष्ट्र का 5 वाँ कथा का आयोजन हुआ,पश्चिम महाराष्ट्र में पहला कथा का आयोजन किया गया है।