Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने युगांडा की एक महिला को वेश्यावृत्ति से बचाया है। सांगवी परिसर मेंएक दलाल एक सोसायटी बिल्डिंग में देहव्यापार धंधे में ले आया था।
पिंपरी चिंचवड़ शहर पुलिस के अनैतिक व्यापार निरोधक अधिकारी को गोपनीय जानकारी मिली कि निखिल किरण मोरे नाम का एक दलाल सांगवी पुलिस के मोरया पार्क इलाके के एक फ्लैट में अपने वित्तीय लाभ के लिए युगांडा की एक महिला से वेश्यावृत्ति का कारोबार करवा रहा है। उस गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और युगांडा महिला को देह व्यापार के धंधे से बचाया। साथ ही इस मामले में सांगवी पुलिस स्टेशन में आरोपी निखिल किरण मोरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (2) के साथ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।