Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के उद्योजक राज सिंह रामेश्वर तपस्वी का अल्प बीमारी के चलते दु:खद निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। स्व.राज तपस्वी का इलाज सहयाद्री हॉस्पिटल में पिछले कई दिनों से चल रहा था। आज सुबह अंतिम सांस ली। अपने पीछे पत्नी,दो बेटी,एक बेटा का हराभरा परिवार छोड गए है। आज दोपहर 2.30 बजे निगडी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राज सिंह तपस्वी आकुर्डी चौक में स्थित तपस्वी प्लाझा के मालिक थे। उनके पिता रामेश्वर तपस्वी ने 1980 के दशक में गोदावरी हिंदी विद्यालय के लिए भूखंड दान किया था। ऐसे भूदानी तपस्वी के सुपुत्र थे। राज तपस्वी शिक्षा क्षेत्र से भी जुडे थे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला के मूल निवासी थे। उनके निधन की खबर सुनकर तपस्वी परिवार,मित्र,शुभचिंतकों को गहरा झटका लगा है। प्रभू उनकी आत्मा को शंति प्रदान करें और अपने चरणों में स्थान दें,यही भावपूर्ण श्रद्धांजलि।