Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) देश मे पिछले साल 4000 लड़कियां लापता हुई है। महिला आयोग ने चिंता जतायी है। पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए है। पुलिस यह पता करें कि गायब महिलाओं के पीछे क्या राज है। आखिर इतनी लडकियां कहां गायब हो गई। आखिरकार पुलिस अभी तक इनका सुराग निकालने में नाकाम क्यों हो रही है?
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्य रुपाली चाकणकर ने चौंकाने वाले आंकडे देते हुए कहा कि जनवरी महिने में 1600 लडकियां गायब हुई,जबकि फरवरी में 1810 और मार्च महिने में 2200 लडकियां लापता हुई। 2020 से लेकर अब तक महाराष्ट्र देश का प्रथम राज्य है जो लडकियों के लापता होने में सबसे आगे है। यह एक चिंता का विषय है। पुलिस विभाग से निरंतर महिला आयोग लापता महिलाओं की जांच,प्रोग्रेस रिपोर्ट मांग रही है।