Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज)
आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी ने ’महाविजय-2024’ अभियान शुरू किया है। मावल लोकसभा यात्रा के तहत घर चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले पिंपरी-चिंचवड़ का दौरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले का 11 अक्टूबर, 2023 को पिंपरी-चिंचवड़ का दौरा निर्धारित है। ऐसी जानकारी भाजपा शहर अध्यक्ष शंकर जगताप ने प्रेसवार्ता दी। इस अवसर पर विधान परिषद विधायक उमाताई खापरे, चिंचवड़ विधानसभा विधायक अश्विनीताई जगताप, मावल लोकसभा के आयोजक सदाशिव खाड़े, चिंचवड़ विधानसभा अध्यक्ष कालूराम बारणे, पिंपरी विधानसभा अध्यक्ष अमित गोरखे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुजाताताई पलांडे, भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव अनुप मोरे, भाजपा महासचिव नामदेव ढाका, संजय मंगोडेकर, अजय पाताळे, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार हिंगे, उपाध्यक्ष माउली थोरात सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
पिंपरी कैम्प में रोडशो और भाजपा योद्धाओं से संवाद
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 11 अक्टूबर बुधवार शाम 4 बजे किवले-मुकाई चौक पर पहुंचेंगे और भाजपा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की ओर से हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा। पिंपरी-चिंचवड़, मावल लोकसभा क्षेत्र में ’भाजपा योद्धाओं’ के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे पिंपरी,राधिका चौक से ’घर चलो अभियान’ के तहत अभियान शुरू होगा। इसके बाद वह शगुन चौक और साईं चौक इलाके के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 साल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसी स्थान पर उनका ’रोड शो’ भी आयोजित किया गया है। जिसमें उपेक्षित और हाशिये पर पड़े कारीगरों-मूर्तिकारों के विकास और प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन साईं चौक पर नागरिकों को संबोधित भाषण के साथ होगा।
पदाधिकारी, कार्यकर्ता, योद्धा, बूथ प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख घर-घर पहुंचेगे-शंकर जगताप
प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के निर्देशानुसार मावल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं। इस बैठक में बीजेपी के ’महाविजय-2024’ पर चर्चा हो रही है। इसी उद्देश्य से मावल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, योद्धा, बूथ प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख घर-घर पहुंचने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार है। हमें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महागठबंधन की सरकार बनेगी। ऐसा शंकर जगताप ने विश्वास जताया।