Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के प्रसिद्ध शहनाई और चौघड़ा वादक(लंगडिया वादक) रमेश पाचांगे सीधे अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित किए गए हैं। उनका चयन नासिक के स्वागमी गोविंददेव गिरि महाराज की सिफारिश पर हुआ है। ऐसा कहना रमेंस पाचांगे का है। पाचांगे 22 जनवरी के दिन होने वाले प्राण प्रतिष्ठ कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुके हैं। अयोध्या से उनको निमंत्रण व प्रवेश पास मिल चुका है।
भाजपा उत्तर भारती मोर्चा ने किया सत्कार
उन्हें प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान चौघड़ा और तुतारी बजाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के पिंपरी चिंचवड़ शहर अध्यक्ष आकाश भारती ने पूर्व नगरसेविका सौ.ज्योति सुखलाल भारती के जनसंपर्क कार्यालय में पाचांगे को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। साथ ही एक भगवा कलर की जैकेट उपहार स्वरुप में प्रदान की है। इस अवसर पर प्रवचनकार,समाजसुधारक शारदा मुंडे एवं कार्यकर्ता,नागरिक उपस्थित थे। पाचांगे को एक यात्रा टिकट और सुरक्षा पास भेजा गया है और आवास की भी व्यवस्था की गई है। वे अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
भगवान श्रीराम की सेवा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ-रमेंश पाचांगे
इस संबंध में संपर्क करने पर पचांगे ने कहा कि मुझे इस समारोह में भगवान श्रीराम की सेवा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसने पूरे देश के भक्तों का ध्यान आकर्षित किया है। यह मेरे जीवन का सबसे भाग्यशाली क्षण है। स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने मुझे चौघड़ा और तुतारी बजाने की अनुशंसा की। मैं अब अयोध्या के लिए निकल चुका हूं और यात्रा पर हूं।’ जय श्रीराम!