Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे रेल मंडल पर 68वां रेल सप्ताह मंडल कार्यालय के इंद्रायणी सभागृह में बुधवार दिनांक 27 दिसंबर 2023 को सम्पन्न हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर इस का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं, कार्यों के लिए मंडल के 101 कर्मचारियों को तथा 30 ग्रुप पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रशस्तिपत्र एवं नकद पुरस्कार शामिल है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक अकाडमी के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्रीमती इन्दू दुबे मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी से रेल की प्रगति में और ज्यादा योगदान देने का आवाहन किया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन किया। मंडल कार्मिक अधिकारी मच्छिंद्र गळवे ने सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।