Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे रेल मंडल अपने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और उचित खानपान सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे,अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ.मिलिंद हिरवे के मार्गदर्शन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार के नेतृत्व में टिकट चेकिंग,खानपान निरीक्षक द्वारा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से 1 अप्रैल 2023 से 14 मई तक पुणे स्टेशन पर चलाए गए। निरंतर अभियान के दौरान 74 अनधिकृत वेंडरों को आगे की कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल को सौंप दिया गया तथा अनधिकृत पानी के 2748 बॉटल को जब्त किया गया।
ये सभी अनधिकृत वेंडर्स, पुणे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से खानपान सामग्री तथा अनाधिकृत पानी की बॉटल बेचते पाए गए। रेलवे कोर्ट द्वारा अनधिकृत वेंडरों के ऊपर कुल रु 49800/- जुर्माना लगाया। वाणिज्य विभाग द्वारा नियमित रूप से अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलवे द्वारा अधिकृत किए गए खान पान स्टालों तथा वेंडरों से ही वस्तुएं खरीदें।