Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के बारे में आरोप करने वाली करुणा शर्मा के विरुद्ध पुणे के येरवडा पुलिस स्टेशन में ऑट्रोसिटी का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में येरवडा की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार करुणा शर्मा नेे हथियार दिखाकर धमकी दी,गलिच्छ गालियां बकी,अपहरण और जान से मारने की धमकी दी
।
पुलिस के मुताबिक वादी और उसका पति उस्मानाबाद में रह रहे थे। नवंबर 2011 में,वह अपने पति के साथ करुणा शर्मा से मिलीं। वादी का पति बार-बार करुणा शर्मा के घर पर रहता था। उसके बाद वादी और उसका पति पुणे आकर बस गए। पति शर्मा से बार-बार बात कर रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पति 16 फरवरी 2022 को वादी को भोसरी ले गया।
इधर करुणा शर्मा ने जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करके अपमान किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त किशोर जाधव कर रहे हैं।