Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुलिस विभाग में एनकाउंटर स्पेशालिस्ट के नाम से फेमस पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की येरवडा जेल में हालत बिगड़ने पर उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा को पिछले साल उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटक रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
शर्मा को सुरक्षा कारणों से मुंबई की आर्थर रोड जेल से येरवडा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल में पेट दर्द होने के बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब उन्हें वापस जेल ले जाया गया तो उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया और विभिन्न चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना पड़ा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
इस बीच दो साल पहले अंबानी के आवास पर विस्फोटक मिलने का मामला सामने आया था। उसके बाद पता चला कि बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अफसर सचिन वाजे और प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। शर्मा ने पिछली बार नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना से विधानसभा चुनाव लड़ा था।