Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पदाधिकारियों ने 28 फरवरी को बिना अनुमति मनपा भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
राष्ट्रवादी शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप,प्रदीप देशमुख,महेश हांडे,दीपाली धूमल,मृणाली वाणी,सुषमा सतपुते,किशोर कांबले,किशोर कांबले,विक्रम जाधव बालासाहेब बोडके,योगेश सासाने,सुनील बांकर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 25 से 30 महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज हुआ है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस विभाग और अन्य विभागों की पूर्व अनुमति के बिना पुणे मनपा भवन में प्रवेश करने से रोक दिया,उन्होंने बिना सुने अवैध रूप से भीड़ जमा कर दी। महाराष्ट्र के राज्यपाल के खिलाफ नारे लगाते हुए भारतीय नगर निगम के पुराने भवन की सीढ़ियों पर आंदोलन हुआ,इसलिए सरकार की ओर से एक पुलिस कांस्टेबल (पुणे अपराध) द्वारा कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई।
पुणे मनपा की बिल्डिंग होने के कारण मनपा कार्यालय से संबंधित अधिकारी शिकायत दे या पुलिस विभाग शिकायत दे, इस पर भ्रम की स्थिति बनी थी। मनपा अधिकारी शिकायत दे,यह अपेक्षित था। उन्होने शिकायत नहीं दी,इसलिए सभी बातों की छानबीन कर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है।