Pune पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर और आसपास के परिसर में फिरौती,ठगी के अपराध में कई दिनों से फरार मकोका अपराधी पत्रकार देवेंद्र जैन को आखिरकार आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी है। इसके पहले आरटीआई कार्यकर्ता रविंद्र बरहाटे को पुलिस गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाला था।
पत्रकार जैन पिछले कई दिनों से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जैन के विरुद्ध पुणे शहर पुलिस के कई थानों में अपराध पंजिकृत है। रविंद्र बरहाटे,जैन,पुलिस विभाग से निलंबित शैलेश जगताप,परवेज जमादार,सांगली के संजय भोकरे समेत अन्य के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज है। सबसे पहले पुलिस क्राइम ब्रांच बरहाटे को गिरफ्तार किया,फिर जैन हत्थे चढ़ा। पुलिस विभाग जैन के विरुद्ध दर्ज अब तक के सारे मामलों को खंगाल रही है।