Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र पुलिस बल में लंबी सेवा के बाद,81 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुणे पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए,जबकि 19 सेवानिवृत्त सहायक पुलिस फौजदारों को पुलिस उप-निरीक्षक (फौजदार) के पद पर पदोन्नत किया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस मुक्त परेड का आयोजन किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त आरती बंसोड़े ने परेड कमांडर के रूप में पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को सलामी व मानवंदना दी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.जलिन्दर सुपेकर,नामदेव चव्हाण,अन्य अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।
पुलिस आयुक्त गुप्ता की मौजूदगी में यहां आरएसपी मैदान में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं अधिकारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। इस समारोह के आयोजन पर सभी परिवारों ने संतोष व्यक्त किया। सेवानिवृत्त होने वाले सभी लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना।