Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में भ्रष्टाचार बढ़ा है। स्थायी समिति में एसीबी की छापामारी से सभापति नितिन लांडगे समेत पालिका के चार कर्मचारी येरवडा जेल की हवा खा चुके है। यह शहर के लिए शर्म की बात है। इसलिए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि स्थायी समिति के सभापति समेत सभी सदस्यों को इस्तीफा दे देना चाहिए। समिति को बर्खास्त करना चाहिए। ऐसी मांग विरोधी नेता राजू मिसाल,राकांपा युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल वाकडकर,संतोष वाघेरे ने महापौर से की।इस अवसर पर प्रसाद कोलटे,चेतन फेंगसे,अक्षय माचरे,प्रतीक सालुंखे,अफरीद शिखलगर उपस्थित थे।
भाजपा राज में पालिका में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार
पिछले महीने 18 अगस्त को एससीबी ने पिंपरी चिंचवड़ पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष और स्थायी समिति कार्यालय के चार कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस घटना ने पिंपरी चिंचवड पालिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। एनसीपी के सर्वेसर्वा शरद पवार के मार्गदर्शन में और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में पिंपरी चिंचवड पालिका नाम विश्वस्तरीय प्रसिद्ध है। इसमें शहर के तमाम लोगों का योगदान है। लेकिन पिछले साढ़े चार साल से पिंपरी चिंचवड़ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,वाटर सप्लाई स्कीम,स्मार्ट सिटी कंपनी,टेक महिंद्रा कंपनी,एलएंडटी,वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट,नदी सुधार प्रोजेक्ट,महिला प्रशिक्षण कैंप,बोर्ड ऑफ एजुकेशन स्कैम,इंफ्रास्ट्रक्चर,पावर सेक्टर में भ्रष्टाचार के मामले बड़े पैमाने पर उजागर हुए।
भाजपा के सभापति और सदस्य इस्तीफा दें-राजू मिसाल
पालिका की छवि को धूमिल करने वाली कुछ घटनाएं कोरोना कोविड काल के दौरान हुई हैं। कोरोना कोविड काल में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं में भ्रष्टाचार अभी भी उनके बिलों में व्याप्त है। भाजपा के इस भ्रष्ट शासन से शहर के जागरूक नागरिकों को शर्म आती है,अपने मतादेश पर पछतावा होता है कि भाजपा को क्यों पालिका की सत्ता पर बैठाया। स्थायी समिति सभापति येरवडा जेल जाकर आए। उनको नैतिकता के आधार पर खुद ही पद से त्यागपत्र देना चाहिए। मगर ऐसा न करके स्थायी समिति की बैठकें ले रहे हैं और बिना कोई चर्चा करवाए करोडों रुपये के कामों को मंजूर कर रहे है। राकांपा के चार सदस्य इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं क्या भाजपा के सभापति समेत बाकी सभी सदस्य इस्तीफा देने का साहस जुटाएंगे? ऐसी चुनौति विरोधी नेता राजू मिसाल ने भाजपा को दी।