Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) स्व.अंकुशभाऊ लांडगे प्रतिष्ठान की ओर से भोसरी परिसर में नगरसेवक रवि लांडगे अपने जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। आज भोसरी के पालिका हॉस्पिटल में कोरोना योद्धा डॉक्टर,नर्स,स्वास्थ्य कर्मियों का भव्य सत्कार किया।प्रशस्तीपत्र देकर सम्मान किया,हौसला बढ़ाया और उपयोगी वस्तुएं उपहार में दिया। साथ ही महाराष्ट्र के सांगली,कोल्हापुर,कोंकण में बाढ़ पीडितों के लिए अन्नधान्य,कपडे और जीवनोपयोगी वस्तूएं ट्रकों में भरकर रवाना किया। रवि लांडगे ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आएं। बाढ़ से तबाह,बर्बाद हुए लोग हमारे अपने भाई,बहन,माताएं हैं। सरकार अपना काम तो कर ही रही है लेकिन एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमारा भी कर्तव्य,फर्ज बनता है कि पीडितों की मदद करें।
रवि लांडगे के हाथों कोरोना योद्धाओं का सम्मान
भाजपा नगरसेवक रवि लांडगे का 15 अगस्त को जन्मदिन है और इसी मौके पर उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले डॉक्टर,नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया। स्वर्गीय अंकुश लांडगे प्रतिष्ठान की ओर से भोसरी परिसर स्थित महापालिका अस्पताल के डॉक्टर नर्स को उनका हौसला बढ़ाते हुए उनके सराहनीय काम की प्रशंसा कर उन्हं प्रशस्तिपत्र और तोहफे बांटे गए। यह सराहनीय काम देखते हुए इनका आदर्श अन्य नगरसेवको को भी लेना चाहिए जिससे समाज के लोगों की समस्या कम होने में मददगार साबित होगी।
बाढ़ पीडितों की मदद हेतु नागरिक आगे आएं-रवि लांडगे
रवि लांडगे ने हमारे संवाददाता से एक साक्षात्कार में अपने विचार रखते हुएं कहा कि महामारी के दौरान स्वास्थ कर्मियों ने लोगों की सेवा की,अपनी जान की परवा न करते हुए लोगों का इलाज किया यह काम सराहनीय है।लेकिन राज्य सरकार ने ऐसे कोरोना योधाओं के लिए कुछ नही किया। इसीलिए हमारे प्रतिष्ठान की ओर से हमने 150 से ज्यादा स्वास्थ कर्मियों का सम्मान किया साथ ही महाराष्ट्र के सांगली,कोल्हापुर और कोकण परिसर में बाढ़ ने कई लोगों के घर तबाह,बर्बाद हो गए उनकी सहायता के लिए हमारी ओर से अन्नदान,कपड़े और राशन भेजा गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी लोग आगे आकर मदद कर अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए ऐसा आवाहन भाजपा नगरसेवक रवि लांडगे ने किया है।
रवि लांडगे की नाराजगी भाजपा पर भारी
भोसरी परिसर में रवि लांडगे की अच्छी खासी पकड़ ह,कार्यकर्ताओं की मजबुत फौज है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से भाजपा से रवि लांडगे नाराज चल रहे है,उनको पालिका स्थायी समिति में चेयरमैन बनाने का जो वचन दिया गया था वचनपूर्ति नहीं की गई। यह वचनपूर्ति भोसरी के बडे बुजुर्ग,बुद्धिजीवियों,सामाजिक,धार्मिक क्षेत्र से जुडे मान्यवरों के सामने दी गई थी। इसलिए इन लोगों में भी इस बात की नाराजगी है कि रवि लांडगे के साथ अन्याय किया गया,वचन देने वाले अपने वचन से मुखर गए। आज इन लोगों की जनभावना रवि लांडगे के साथ जुडी है।
भोसरी में भाजपा को खतरे की घंटी
भावी राजनीति की रणनीति के बारे में उनसे पूछे जाने पर कहा की आगे की रणनीति आगे तय की जाएगी। भोसरी परिसर में रवि लांडगे के बड़े पैमाने पर समर्थक है।जिससे अगर रवि लांडगे भविष्य में भाजपा छोड़कर अन्य पार्टी का दामन थामते हैं तो भोसरी में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। रवि लांडगे को भविष्य में भावी विधायक के तौर पर कार्यकर्ता देखते है। भोसरी परिसर में भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। यह भी चर्चा चल रही है कि भोसरी परिसर से भाजपा के अधिकांश नगरसेवक पार्टी छोडने के लिए तैयार बैठे है,केवल पालिका चुनाव का इंतजार है।