Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा विधायक महेश लांडगे का राकांपा पदाधिकारियों के साथ एक शादी समारोह में डांस सोशल मीडिया पर फैल गया। मैं हूं डॉन से लेकर बड़े मियां,छोटे मियां तक तरह-तरह के गानों पर उनका ग्रुप डांस चर्चा का विषय बन गया है।
विधायक लांडगे की बेटी की शादी मई में हुई थी। इस अवसर पर लोनावला में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह उस समय राकांपा के दोस्तों के साथ विधायक महेश लांडगे द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। पिंपरी चिंचवड मनपा में विरोधी नेता राजू मिसाल,पूर्व नगरसेवक प्रशांत शितोले,उल्हास शेट्टी,राजेश पिल्ले और शांताराम भालेकर ने एक साथ नृत्य का अभ्यास किया था। रविवार को फ्रेंडशिप डे था। जिसके चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही समय में यह हर जगह वायरल हो गया।
पिंपरी चिंचवड शहर के नागरिक और खासतौर पर भोसरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों,बुद्धिजीवियों ने अपने विधायक के डांस पर आश्चर्य व्यक्त किया है। कोरोना काल में लोगों की इतनी मौतें हुई,लॉकडाउन में लोग बेरोजगार हुए,घर घर मातम का आलम रहा। ऐसे में उनका विधायक ठूमका लगा रहा है। यह नागरिकों के गले के नीचे नहीं उतरा। अपने विधायक से पीडित परिवार के लोग ऐसा उम्मीद नहीं कर सकते। राजा मौजमस्ती में प्रजा मातम में,अब दबी जुबान में शहर की जनता ऐसा बोलने लगी है।
विधायक महेश लांडगे के बारे में बोला जाए तो वे हमेशा अपनी नई नई कलाबाजी से सुर्खियों में बने रहते है। सुर्खियां बटोरना और मीडिया में छाए रहने के लिए कोई भी मौका नहीं गंवाते। इससे पहले विधायक महेश लांडगे पिछले साल कोरोना काल में साइकलोथान मैराथन में जुम्बा डांस करते नजर आए थे। उस समय विधायक महाशय की ठूमकेबाजी काफी चर्चा में रही। विधायक महाशय की यह ठूमकेबाजी भाजपा की नीतियों,चालचरित्र,संस्कृति के सांचे में सटीक नहीं बैठती।