Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सामने आया है कि समोसे में गुटखा,तंबाकू,कंडोम और पत्थर डालकर कर्मचारियों को दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये समोसे कैंटीन में कर्मचारियों को परोसे गए।
ऑटोमोबाइल की कैंटीन में कर्मचारियों को निरोध,तंबाकू,गुटखा, पत्थर लगे समोसे दिए गए थे। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस पर एएनआई ने रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी ने एक ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने गुस्से में आकर ऐसा किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
ये पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में हुआ। पुलिस के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कंपनी की कैंटीन में खाना सप्लाई किया जाता है। कंपनी ने कैंटीन में समोसा सप्लाई करने के लिए दूसरे ठेकेदार से अनुबंध किया था। शनिवार को ऑटो कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने खाने को लेकर शिकायत की थी। कर्मचारियों ने समोसे में निरोध, गुटखा और पत्थर मिलने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में चिखली थाने के अधिकारियों ने इन दोनों पर संदेह जताया।
ये 27 मार्च को हुआ। कैंटीन में कर्मचारी समोसा खा रहे थे तो वहां निरोध, गुटखा, पान मसाला, पत्थर मिले। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ठेका रद्द होने से नाराज होकर ऐसा किया गया है। आरोपियों ने ठेकेदार को बदनाम करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।