Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। इस हत्याकांड में आरोपी लड़का फरार था। पिछले तीन सप्ताह से इस लड़के की पुलिस तलाश कर रही थी (पुणे क्राइम न्यूज)। आखिरकार पुलिस ने सौतेली मां की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को जंजीर में जकड़ लिया है। पुणे जिले की भोर पुलिस ने राजधानी दिल्ली में जाकर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। 22 साल के इस आरोपी लड़के का नाम शिवम अंकुश शिंदे है। अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद,अकुंश शिंदे ने दूसरी शादी की। इस पर उनका बेटा नाराज हो गया। इसलिए उसने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। उसने अपनी सौतेली मां की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को लेकर भोर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से पुलिस पिछले कुछ दिनों से फरार हत्यारे लड़के की तलाश में थी। अंतत: पुलिस आरोपी पुत्र शिवम शिंदे को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
नींद में काटा गला,फिर कुचला पत्थर से
22 वर्षीय आरोपी शिवम शिंदे काम के सिलसिले में पुणे के कात्रज में रह रहा था। वारदात के दिन वह अपने पिता के घर भोर आया था। शिवम की मां की मौत के बाद आरोपी शिवम शिंदे के पिता ने रेशमा शिंदे से शादी कर ली थी और आरोपी इस बात से नाराज था कि पिता ने दोबारा शादी कर ली। उसने सुबह-सुबह अपनी सौतेली माँ रेशमा अंकुश शिंदे का गला काटकर और फिर सोते समय उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
दो बेटियों के सामने माँ की हत्या
हत्या के बाद आरोपी शिवम घर से फरार हो गया था। हत्या के वक्त रेशमा की दो बेटियां घर में थीं। उनके चीखने-चिल्लाने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। इस संबंध में दिवंगत रेशमा की बेटी क्षितिजा (18 वर्ष) ने भोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अपनी सौतेली मां रेशमा शिंदे की हत्या के बाद शिवम कोल्हापुर,आंध्र प्रदेश,तिरुपति,तेलंगाना,ओडिशा,मुंबई,मध्य प्रदेश,हरियाणा जैसे अलग-अलग जगहों पर चला गया। वह पिछले 23 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने पाया कि वह पिछले तीन दिनों से दिल्ली की एक मिठाई की दुकान पर पार्सल पहुंचा रहा था।