पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के नए पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे ने आज अपना आयुक्त पद का पदभार संभाला। अब तक रहे पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के विदेश में होने की वजह से शिंदे को पदभार अप्पर आयुक्त डॉ. संजय शिंदे ने विधिवत सौंपा। नए पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे को पुष्गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयुक्तालय के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
आपको बता दें कि कल शाम कृष्ण प्रकाश का तबादला मुंबई में (विशेष पुलिस महानिरिक्षक वीआयपी सुरक्षा महाराष्ट्र राज्य मुंबई) पद पर की गई और अब तक इस पद को संभाल रहे अंकुश शिंदे को पिंपरी चिंचवड शहर का पुलिस कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया था। नए कमिश्नर ने आज बिना विलंब अपना पदभार ग्रहण करके कामकाज की शुरुआत कर दी है।
पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे इससे पूर्व गडचिरोली,सोलापुर,मुंबई में आयुक्त के रुप में काम कर चुके है। हैदराबाद में ट्रेनिंग ली। सोलापुर में कई नगरसेवकों पर कार्रवाई करके राज्यभर में चर्चित रहे। मीडिया से खुद को दूर रखते है,अपने काम पर ज्यादा फोकस करते है। शहर में बढते क्राइम उनके लिए चुनौति भरा होगा। कृष्ण प्रकाश ने क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया था और अपरारिधों की कमर तोड दी थी। अब देखना होगा कि पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे क्राइम नियंत्रण करने के लिए क्या कदम उठाते है। कृष्ण प्रकाश के कार्यकाल में अवैध धंधे लगभग बंद रहे। जीरो टॉलरेंस पर काम किया। अंकुश शिंदे की कार्यप्रणाली को देखना होगा। कृष्ण प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने से पहले बदली से कई सामाजिक संगठन नाराज हुए। शहर की जनता को भी ऐसे होनहार काबिल अफसर के जाने का अफसोस है।