Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स का विशेष शो का आयोजन किया। भाजपा शहर अध्यक्ष व विधायक महेश लांडगे ने चिंचवड़ के एक थिएटर रविवार रात 8 बजे स्पेशल शो रखा।
हेमंत हरहरे,प्रमुख,धर्म जागरण विभाग,पश्चिम महाराष्ट्र,विलास लांडे,सदस्य,पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क बोर्ड, के. उन्नीकृष्णन, बिल्डर शंकर जगताप,प्रदेश महासचिव अमित गोरखे,साउथ इंडिया फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पिल्ले,केंद्रीय महासचिव अमोल थोरात,महासचिव मोरेश्वर शेडगे,राजू दुर्गे सहित सभी नगरसेवक,पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बीजेपी ने रविवार रात 8 बजे चिंचवड़ के कार्निवल सिनेमाघर में ’द कश्मीर फाइल्स’ का पूरा शो बुक किया था।
विधायक महेश लांडगे ने कहा कि फिल्म ’द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद अनुच्छेद 370 को हटाना क्यों जरूरी था? इस बात की जानकारी अब हो रही है। कश्मीरी पंडितों के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। इसकी हकीकत भारतीयों से छुपाई गई थी। यह फिल्म भारत के हर नागरिक को एकजुट करेगी। महेश लांडगे ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय होने के गौरव को प्रेरित करने वाली फिल्म निश्चित रूप से अखंड भारत के लिए एक सक्षम पीढ़ी का निर्माण करेगी।