Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल की उपस्थिति में,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा उमताई खापरे ने कमलेश बाहरवाल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर भाजपा के शहर अध्यक्ष एवं विधायक महेशदादा लांडगे,प्रदेश सचिव अमित गोरखे,पूर्व महापौर नितिन कालजे,सत्ताधारी पार्टी के पूर्व नेता नामदेव ढाके,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदाशिव खाड़े,राजेश पिल्ले,चिंचवड़ विधानसभा चुनाव प्रभारी शंकर जगताप,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप मोरे,शहर संगठन महासचिव अमोल थोरात,विजय फुगे,एड.मोरेश्वर शेंडगे समेत कई मान्यवर इस अवसर पर उपस्थित थे।
कमलेश बाहरवाल की कार्यक्षमता,पार्टी के प्रति निरंतर समर्पण की भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में उनके संगठनात्मक कार्यों के सम्मान में नियुक्त किया गया है। भविष्य में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ महिला मोर्चा के माध्यम से जमीनी स्तर पर महिलाओं के मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर कमलेश बाहरवाल ने पार्टी के नेताओं को आश्वस्त करते हुए कही कि वे भाजपा संगठन को मजबुत करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोडने के लिए कार्य करेंगी। उनको पार्टी में जो जिम्मेदारी दी गई और भविष्य में जो भी कार्य सौंपा जाएगा उसे शत प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास करेंगी। कमलेश बाहरवाल पिपरी चिंचवड शहर के निगडी में रहती है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है।