Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरु है। आज भाजपा को चौथा झटका उस समय लगा जब थेरगांव से निर्वाचित भाजपा नगरसेविका माया बारणे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा मनपा आयुक्त राजेश पाटिल को सौंपी। इसके पहले मोशी से वसंत बोराटे,पिंपले गुरव से चंदा लोखंडे,पिंपले निलख से तुषार कामठे ने इस्तीफा दिया था।
माया बारणे ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेताओं की तानाशाही,मनमानी और व्यापक भ्रष्टाचार के कारण भाजपा नगरसेविका पद से त्यागपत्र दिया है। थेरगांव के प्रभाग क्रमांक 24 में से माया निर्वाचित हुई थी। यह उनका दूसरा टर्म था। 2012-2017 में नगरसेविका चुनी गई। हाल ही में मनपा के नागरवस्ती विभाग में महिलाओं को प्रशिक्षण के नाम पर एक संस्था ने 57 करोड रुपये का गबन किया जिसकी आवाज माया बारणे ने उठायी। मगर भाजपा के स्थानीय नेता,मनपा में पदाधिकारी किसी ने इस पर बोलना जरुरी नहीं समझा।
पिछले पांच साल में माया बारणे को मनपा में एक भी महत्वपूर्ण पद नहीं मिला। इससे उनकी नाराजगी रही। उनके पति इसके पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो चुके है। संभवत: आने वाले दिनों में माया बारणे राष्ट्रवादी में प्रवेश करेंगी। चिंचवड से तीन नगरसेवक और भोसरी से एक नगरसेवक का भाजपा नगरसेवक पद से इस्तीफा देना और राष्ट्रवादी को पहली पसंद मानकर प्रवेश करना कहीं न कहीं भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।