Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे का ससून अस्पताल हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। अब एक ऐसी घटना सामने आई है जहां चूहे के काटने से आईसीयू में भर्ती एक मरीज की हालत खराब हो गई है। 16 मार्च को आइसीयू में भर्ती कराए गए एक मरीज को 26 मार्च को चूहे ने काट लिया। इस कारण से उसकी मृत्यु हो है।
पुणे के भोर तहसील के 30 वर्षीय युवक सागर रेनुसे का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद हादसे की शिकार पीड़ित को पुणे शहर के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। 16 मार्च को ससून में भर्ती कराए गए उस मरीज की मौत हो गई है।
आईसीयू में मरीज को 26 मार्च को चूहे ने काट लिया था। सिर, कान व अन्य हिस्सों को काटने की बात बताई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि डॉक्टर ने स्वीकार किया कि उसे चूहे ने काटा था। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। आख़िरकार एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई जिसमें मरीज़ की मृत्यु हो गई।