Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पांडुरंग संदभोर (पुढारी) को पुणे श्रमिक पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि ’सकाल’ के प्रमुख संवाददाता उमेश शेल्के और स्वप्निल शिंदे (महाराष्ट्र टाइम्स) को उपाध्यक्ष चुना गया है। यह चयन पत्रकार संघ के रविवार को हुए वार्षिक चुनाव में किया गया।
’सकाल’ के फोटोग्राफर शाहजी जाधव को पत्रकार संघ के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों में महासचिव सुकृत मोकाशी (यंग इंडिया), कोषाध्यक्ष अंजलि खामिटकर (प्रभात), सचिव पूनम काटे-कलापुरे (राष्ट्र संचार), प्रज्ञा केलकर-सिंह (पुढारी) को चुना गया है। कार्यकारी सदस्य के रूप में हर्ष दुधे, वरद पाठक, श्रद्धा सिदीद (महाराष्ट्र टाइम्स), विक्रांत बंगाले (आज का आनंद), विजय पुराणिक (पुण्यनगरी), गणेश राख (सामना), संभाजी सोनकांबले (लोकमत), शंकर कवाडे और भाग्यश्री जाधव (पुढारी) का चयन किया गया है। अॅड. प्रताप परदेशी और स्वप्निल जोशी ने चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर काम किया।