Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पुणे-सिंहगढ़ मार्ग पर माणिकबाग इलाके में आयुर्वेद उपचार केंद्र के नाम से चल रहे देह व्यापार के धंधे पर छापा मारा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। आयुर्वेद उपचार केंद्र के दोनों मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
सिंहगढ़ रोड स्थित मानिकबाग इलाके के एक भवन में आयुर्वेद उपचार केंद्र के नाम से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने फर्जी ग्राहक के जरिए पुख्ता सबूत जुटाए और वहां छापा मारा। पुलिस ने वहां से दो महिलाओं को हिरासत में लिया। आयुर्वेद उपचार केंद्र के मालिक और प्रबंधक को भी हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई में वहां से एक लाख 52 हजार रुपये के मोबाइल सेट और नकदी जब्त की गई।