Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) तलवार, कुल्हाडी और हथौडा से पुणे में दहशत फैलाने वाले 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुणे के स्वारगेट इलाके से आतंक मचाने वाले सचिन माने गिरोह का सरगना सचिन माने अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे हथकड़ी लगा दी।
रात करीब दो बजे घोरपड़ी पेठ पर उन्हें फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया। स्वारगेट, सहकारनगर और मार्केटयार्ड इलाके में माने गिरोह का आतंक है। इस गिरोह के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन चोरी, रंगदारी जैसे 14 संगीन अपराध दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से कोयता, कुल्हाड़ी, हथौडा जैसे खतरनाक हथियार जब्त किए गए हैं। कसबा विधानसभा उपचुनाव के दिन स्वारगेट थाना क्षेत्र में एक गिरोह ने दूसरे गिरोह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना का आरोपी उसी दिन से फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।