Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर,पुणे जिला समेत महाराष्ट्र में कार्यरत सामाजिक संस्था नव महाराष्ट्र विकास मंच ने अपना 25 वाँ वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। 12 जनवरी को आाचार्य अत्रे सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत,सत्कार किया गया तो संस्था के कई पदाधिकारियों,सक्रिय कार्यकर्ताओं का भव्य सत्कार किया गया। संस्थापक ओ पी तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्षा बिंदु तिवारी ने संस्था के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और भावी कार्य नियोजन की घोषणा की।
इन मान्यवरों के करकमलों द्धारा कार्यक्रम का उद्घाटन
पूर्व महापौर हनुमंत भोसले और कामगार नेता यशवंत भोसले ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुणे कैम्प इस्कान से पधारे अध्यात्मिक गुरु प्रचारक रुक्मिणीचरण प्रभुजी विशेष रुप से पधारे। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए।
ओमप्रकाश तिवारी और बिंदु तिवारी के नेतृत्व में हुआ था रेल रोको आंदोलन
आपको बताते चलें कि ओमप्रकाश तिवारी और बिंदू तिवारी अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा,जनहित सेवा,मानव कल्याण में गुजारा। कहीं पर किसी भी अबला हो सबला पर अन्याय हुआ दोनों शासन-प्रशासन से लोहा लेने में पीछे नहीं हटे,अपना खूंटा तब तक गाड़े रखा जब तक न्याय नहीं मिल सका। शिक्षा,धार्मिक,सामाजिक क्षेत्र में नव महाराष्ट्र विकास मंच उल्लेखनीय कार्य कर रही है। 1998 के दशक में पुणे जिले में बसे लाखों उत्तर भारतीयों की रेल समस्या को लेकर पुणे डीआरएम कार्यालय पर कई दिनों तक धरना आंदोलन किया। बात नहीं बनी तो पुणे रेलवे प्लेटफॉर्म में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ झेलम एक्सप्रेस एक घंटा तक रोके रखा। आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुणे रेलवे प्रशासन को लोनावला से लेकर दौंड तक की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। सैकडों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। लंबे समय तक केस चला। आखिरकार दिल्ली केंद्रिय रेल प्रशासन को झुकना पड़ा और पुणे-पटना एक्सप्रेस(डेली) और ज्ञानगंगा एक्सप्रेस(साप्ताहिक) गाडियों शुरु करनी पड़ी। आज प्रतिदिन हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय इन गाडियों की सेवा का लाभ उठा रहे है। ओमप्रकाश तिवारी और बिंदु तिवारी के नेतृत्व में पुणे रेलवे के इतिहास का सबसे बड़ा रेल रोको आंदोलन था।
कार्यक्रम में ये मान्यवर रहे उपस्थित
पूर्व महापौर हनुमंत भोसले और कामगार नेता यशवंत भोसले ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुणे कैम्प इस्कान से पधारे अध्यात्मिक गुरु प्रचारक रुक्मिणीचरण प्रभुजी,राकांपा सांसद डॉ.अमोल कोल्हे के भाई राजेश कोल्हे,जगन्नाथ पाठक, विशेष रुप से पधारे। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए। जितेंद्र सिंह,प्रिया नायर,अभय तिवारी,शेषमणि तिवारी, पतीत घोष,उमा तिवारी, रामदरश यादव, मनोज नायडू,मुन्ना यादव, मुन्ना ठाकुर,संत सिंह,सुरेश राजभर,कलावती,अम्लावती माया,रामाशंकर चौहान,एमएम बिराजदार,मोहन पवार, कैलास बेलसरे, राजकुमार गिरी, अमरनाथ गिरी,हरि हरप्रसाद वर्मा,विनोद ओझा,रामधारी यादव, रामाधार यादव,सुरेंद्र चौहान,दारोगा चौहान,मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन विनिता तिवारी ने और आभार प्रकट लता पाटिल ने जताया।