Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पूरे महाराष्ट्र में महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, साथ ही केंद्र, राज्य और पिंपरी चिंचवड शहर में भाजपा का बढ़ता भ्रष्टाचार, भाजपा नेताओं द्वारा महापुरुषों के बारे में अपमानित बयान,उद्योगों और व्यवसायों का बाहर जाना ,महाराष्ट्र में बेरोजगारी पहले से ही अधिक है, शहर में बढ़ते अपराध के ज्वलंत मुद्दे पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश महिला राष्ट्रवादी की ओर से पूरे महाराष्ट्र में जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। 5 जनवरी 2023 को पिंपरी चिंचवड शहर में यात्रा का हो रहा है। इस दौरान पिंपरी के डिलक्स चौक पर सभा का आयोजन किया जाता है।
पिंपरी में दोपहर 03:00 बजे,खंडोबा माल,आकुर्डी में शाम 04:30 बजे,गोसावी अस्पताल,रूपीनगर में शाम 06:00 बजे किया गया है। पीएमटी चौक,भोसरी में रात 8 बजे यात्रा पहुंचेगी।
इस जन जागरण यात्रा के लिए एक विशेष एलईडी रथ तैयार किया गया है और भाषणों के लिए एक अलग रथ की योजना बनाई गई है। इसमें आशा मिर्गे,वैशालीताई नागवाड़े,शीतल हगवाने,शहर के वरिष्ठ पार्टी नेता,पूर्व मेयर,स्थायी समिति अध्यक्ष,विपक्षी दल के नेता,पूर्व नगरसेवक-नगरसेवक सहित शहर के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसी जानकारी शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाणे एवं महिला अध्यक्ष कविता आल्हाट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
गव्हाणे एवं आल्हाट ने अपील की है कि देश स्तर पर, राज्य स्तर पर एवं शहर स्तर पर उपरोक्त मुद्दों को संज्ञान में लेकर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में नागरिक इस जन जागरण यात्रा में हिस्सा लेकर महंगारई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के विरोध में खड़े रहें।