Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री और मुंबई के बडा उत्तर भारतीय चेहरा कृपाशंकर सिंह आज मुंबई में भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पटिल ने खुद भाजपा में शामिल कराके सक्रिय सदस्य बनाया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। इनके अलावा नासिक से पूर्व विधायक स्व.रावसाहेब कदम के बेेटे यतीन कदम भाजपा दामन थाम लिया।
कृपाशंकर की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी। सोनिया गांधी के करीबी माने जाते थे। राहुल गांधी से उनकी पटरी मेल नहीं खायी और उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया। 22 महिने कृपाशंकर राजनीति से दूर थे। अधिक संपत्ति के मामले की जांच कृपाशंकर पर प्रलंबित है। 2019 में लोकसभा चुनाव लडने की इच्छा जतायी तो राहुल गांधी ने उत्तर मुंबई से संजय निरुपम को टिकट दे दिया।
अगले साल 2022 में मुंबई मनपा का चुनाव है। भाजपा पिछली बार ज्यादा सीट जीतकर भी महापौर शिवसेना का बनने दिया। इस बार के चुनाव में भाजपा मुंबई मनपा को कब्जे में लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुंबई में बडी संख्या में उत्तर भारतीय वोटर है। कृपाशंकर के जरिए यह वोटर भाजपा के पाले में वोटिंग करेंगे इसकी व्यूहरचना तैयार की जा रही है। दूसरी ओर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान भाई जगताप के रूप में मराठी भाषी व्यक्ति के हाथ होने की वजह से पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, पूर्व सांसद संजय निरुपम सहित कोई भी बड़ा कांग्रेसी नेता संगठन को मजबूत करने में रूचि नहीं ले रहा है। लिहाजा मुंबई में अब कांग्रेस के उत्तर भारतीय वोट बैंक में कृपाशंकर सिंह भारी सेंधमारी कर सकते हैं।