Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली से लेकर गल्ली तक इंडिया गठबंधन,आप के नेता,कार्यकता,समाजिक कार्यकर्ता भारी विरोध,प्रदर्शन कर रहे हैं। आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने पिंपरी चिंचवड शहर के मोरवाडी स्थित भाजपा कार्यालय के सामने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस बंदोबस्त तगड़ा होने से गेट के अंदर आंदोलनकारी प्रवेश नहीं कर सके।
विरोध प्रदर्शन में शिवसेना उद्धव ठाकरे की ओर से पूर्व विधायक अॅड गौतम चाबुकस्वार,समाजवादी पार्टी की ओर से बी डी यादव,रवि यादव,आप पार्टी के पदाधिकारी व कायरकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर,मानव कांबले समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय का मुख्य गेट बंद किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। वक्ताओं ने …तानाशाह जब जब डरता है,ईडी,सीबीआई को आगे करता है…के नारे लगाए। देश का संविधान खतरे में है,लोकतंत्र खतरे में है। विरोधियों को चुन चुनकर जेलों में डाला जा रहा है। मोदी के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को बंद किया जा रहा है। जनता देेख रही और समय आ गया है करारा जवाब देने के लिए। सभी विरोधी दलों के नेताओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार की तानाशाही का डटकर मुकाबला करना चाहिए। केजरीवाल की गिरफ्तारी का घोर निंदा करते है।