Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के नेतृत्व में,पिछले नौ वर्षों में आम नागरिकों को केंद्र में रखकर विकास परियोजनाएं लागू की गई हैं। इन विकास परियोजनाओं से देश भर में जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं और मेहनती श्रमिकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले,उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के मार्गदर्शन में देश और राज्य में जनसंपर्क अभियान मोदी 9 चलाया जा रहा है। उसी के तहत चिंचवड़ विधानसभा और मावल लोकसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। इसके जरिए बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया है और चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र के एक लाख परिवारों तक पहुंचना बीजेपी का संकल्प है। विधायक अश्विनीताई लक्ष्मण जगताप ने विश्वास जताया कि पिंपरी चिंचवड़ पालिका में भाजपा एक बार फिर सत्ता में आएगी।
ये मान्यवर रहे उपस्थित
आज चिंचवड़ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अश्विनी जगताप बोल रही थी। इस अवसर पर पूर्व महापौर उषा उर्फ माई ढोरे,भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शंकरशेठ जगताप,मोदी9 चिंचवड़ विधानसभा संयोजक और जिला महासचिव एडवोकेट मोरेश्वर शेडगे,पार्टी के पूर्व नेता नामदेव ढाके,मोदी9 क्षेत्र के सदस्य संतोष कलाटे,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष संकेत चोंधे,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष उज्वलताई गावड़े,मोदी9 के तहत अभियान समन्वयक शत्रुघ्न काटे, संदीप कास्पेट,राजेंद्र चिंचवड़े,पूर्व नगरसेविका शारदा सोनवणे,बालासाहेब ओव्हाल,सागर अंघोलकर,पूर्व वार्ड अनुमोदित सदस्य संदीप गाडे,भाजपा सांगवी कालेवाड़ी मंडल अध्यक्ष विनोद तापकीर,चिंचवड़ किवले मंडल अध्यक्ष योगेश चिंचवड़े और अन्य उपस्थित थे।
नौ सालों में मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए-अश्विनी जगताप
अश्विनी जगताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो गये हैं। इन नौ सालों में मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने देशवासियों के लिए कई अच्छी योजनाएं लाई हैं जिनका लाभ सभी आम नागरिकों को मिल रहा और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू भी किया गया है।
चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में मोदी9 के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।