Pune News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) मुंबई-पुणे के बीच सफर करने वालों के लिए यह बेहद अहम खबर है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने 20 फरवरी यानी आज से शिवनेरी बस का संचालन अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) से शुरू करने का फैसला लिया है। मंडल की इस पहल के बाद मुंबई से पुणे के बीच की यात्रा की अवधि 1 घंटे कम होगी। मंडल ने अभी पुणे स्टेशन- मंत्रालय और स्वारगेट-दादर शिवनेरी बसों का संचालन अटल सेतु से करने की घोषणा की है। यह बस पुणे से होते हुए पनवेल, शिवडी के मार्ग से मंत्रालय और दादर पहुंचेगी। मंडल के अनुसार, पुणे स्टेशन से मंत्रालय की बस सुबह 6.30 बजे और स्वारगेट से दादर की बस सुबह 7 बजे छूटेगी। यह बस 11 बजे और 1 बजे मंत्रालय और दादर से पुणे की तरफ रवाना होगी।
टिकट की पुरानी दर
मुंबई से पुणे का कम समय में सफर पूरा करने के लिए यात्रियों को अधिक पैसे खर्च नहीं करने होंगे। मंडल के अनुसार, शिवनेरी बसों के किराए की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अटल सेतु से गुजरने वाले शिवनेरी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करने होंगे। यात्री `mÌr msrtc mobile reservation En `m www.msrtc.gov.in वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।
ऐसे बचेगा समय
अब तक मंत्रालय या दादर से छूटने वाली यह दोनों शिवनेरी बस सायन, छेडानगर जंक्शन होकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे तक पहुंचती है। मुंबई से एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने में बसों को करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। वहीं, अटल सेतु के जरिए बस 20 से 30 मिनट में मुंबई से रायगड जिले तक पहुंच सकेगी। इससे यात्रियों का करीब 1 घंटे का समय बचेगा।