Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर पूरा भारत रामकाज में मग्न है। इसी श्रृंखला में पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर स्थित ताथवडे में श्री शिवशक्ति गोआश्रम वाघजई माता मंदिर द्वारा श्री महंत तुलसीगिरी नागा बाबाजी के सांदिग्ध में श्रीराम मंदिर स्वप्नस्पूर्ती महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह महायज्ञ 31 दिन तक चलेगा। इस कार्यक्रम में देशभर से कई साधु-संत पहुंचेंगे और कार्यक्रम लघु कुंभ मेले का रूप लेगा।
इन संतों और मान्यवरों की विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री महंत शांतिगिरी नागा बाबा, श्री महंत महेशगिरी बाबाजी, महंत निरंजनगिरी बाबाजी, योगी अमरनाथजी, महंत जगतगिरी नागा बाबाजी, चित्रकूट से आचार्य प्रीतम शुक्ला और नासिक से मिलिंद लोंढे गुरुजी उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, अजित पवार के साथ सांसद सुप्रिया सुले, श्रीरंग बारणे, सांसद अमोल कोल्हे, संजय काका पाटिल और विधायक अश्विनी जगताप, अन्ना बनसोडे, महेश लांडगे, सुनील शेलके और कई अन्य राजनीतिक नेता और विशेष अतिथि के रुप में पिंपरी पालिका आयुक्त शेखर सिंह, पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे भी उपस्थित रहेंगे। महाज्ञान यज्ञ आज 01 जनवरी से आरंभ होकर 01 फरवरी को संपन्न होगा।
अयोध्या से कथवाचक पं.शिवम शास्त्रीजी महाराज पधारेंगे
भक्तगण, अयोध्या के कथावाचक पं.भक्त शिवम शास्त्रीजी महाराज की मधुर आवाज में सुंदरकांड, देवी भागवत और श्री तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के पाठ का आनंद लेद रहे हैं। सुंदरकांड कथा का वाचन 1 से 7 जनवरी तक होगा। 8 से 14 जनवरी तक देवी भागवत और 15 से 21 जनवरी तक रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा।
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा।
23 जनवरी को भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा वाघजई माता मंदिर से ताथवडे के नृसिंह मंदिर तक निकलेगी।
24 से 31 जनवरी तक शाम 5 से 7 बजे तक जिले के प्रसिद्ध कीर्तनकारों का कीर्तन होगा।
प्रमुख आयोजकों के नाम इस प्रकार
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वाघजाई माता मंदिर के मुख्य पुजारी ह.भ.प. कालूराम महाराज सपकाल, वाघजईमाता मंदिर ट्रस्ट,ताथवड़े, अरोरा, कपूर, कुमार बिल्डर्स एसोसिएट,विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,सनातन सेवा प्रतिष्ठान के पं. मनोज चतुर्वेदी,आर्य समाज के विनय प्रकाश शुक्ला,मेहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के टी. एन.तिवारी,प्रियदर्शन स्कूल के ठाकुर महेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
देशभर के किन कि अखाडा महंतों ने भेजा शुभकामनाएं
त्रयंबकेश्वर नासिक के आवाहन सरकार अखाड़ा, गुजरात के श्री महंत भीमगिरिजी नागा बाबाजी, मध्य प्रदेश के श्री महंत रामानुजगिरि नागा बाबाजी, श्री महंत कमलगिरि नागा बाबाजी, त्र्यंबकेश्वर के श्री ब्रह्मगिरि नागा बाबाजी, पुणे के किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर दीपानंदगिरि, सपोल राजस्थान के श्री महंत बाबूपुरीजी,तरब गुजरात के वालीनाथ अखाडा ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी है। इस कार्यक्रम में ताथवाडे ग्रामीणों और सपकाल परिवार का बहुमूल्य समर्थन मिला है। आयोजकों ने इसका लाभ उठाने के लिए पूरे भारत से नागरिकों को निमंत्रित किया है।