Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र और राज्य सरकार से किसानों की समस्या को लेकर तीन दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का विरोध मार्च आज शिवनेरी-जुन्नर से शुरू हो चुका है। इस पैदल मार्च की शुरुआत जुन्नर के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुआ।
प्याज निर्यात पर लगा प्रतिबंध तुरंत हटाया जाए। दुग्ध उत्पादक किसानों को बिना किसी भेदभाव के सब्सिडी दी जाए। बिबट प्रवण तहसील में कृषि के लिए बिना खंडित बिजली आपूर्ति प्रदान की जानी चाहिए। फसल बीमा कंपनी की मनमानी रोकी जाए और तत्काल मुआवजा दिया जाए। किसानों की तत्काल कर्ज माफी और किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए शैक्षणिक ऋण नीति लागू करने की प्रमुख मांगों को लेकर किसान आक्रोश मोर्चा निकाला जा रहा है, जिसका नेतृत्व राकांपा सांसद डॉ.अमोल कोल्हे कर रहे हैं।
डॉ.अमोल कोल्हे ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। केंद्र सरकार को किसानों की समस्या पर चर्चा नहीं करना है। आवाज उठाने वाले सांसदों का निलंबन करती है। विरोधी पार्टियों के सांसदों की आवाज दबाने का प्रयास करती है। कितने किसानों का कृषि माल सरकार खरीदी? जब अच्छे भाव की उम्मीद जगी तो सरकार ने विदेश से कृषि माल को खरीदकर किसानों को बर्बाद करने का काम की। किसानों की समस्या की आवाज केंद्र सरकार के कान तक पहुंचाने के लिए यह किसान आक्रोश मोर्चा निकाला गया है।