Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) 18 वर्षीय लड़के आदित्य युवराज भंगारे का मार्च में महालुंगे पुलिस स्टेशन क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने आदित्य भंगारे का अपहरण करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर एक गांव के पास जंगल में जला दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन गोवा राज्य में भेज दिया। इस मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अमर नामदेव शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी जानकारी आज प्रेसवार्ता में डॉ.शिवाजी पवार(पुलिस उपायुक्त,परिमंडल 3) ने दी। पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी,राजेंद्र सिंह गौर(सहायक पुलिस आयुक्त,चाकण विभाग) के मार्गदर्शन में चाकण पुलिस स्टेशन के डीबी पथक ने यह मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में कामयाब रही।
कुछ दिन पहले मालुंगे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कुख्यात अपराधी राहुल संजय पवार के भाई रितेश संजय पवार की हत्या कर दी गई थी। रितेश संजय पवार की हत्या के बाद आदित्य भंगारे ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर उसकी हत्या की कटी-फटी तस्वीर डाली थी। इसी रंजिश के चलते अमर नामदेव शिंदे और कुछ अन्य साथियों की मदद से आदित्य भंगारे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दृश्यम फिल्म में हत्या का तरीका अपनाया। फिलहाल इस मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने आरोपी अमर नामदेव शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड आरोपी और उसके कुछ सह-आरोपी अभी भी फरार हैं।
18 वर्षीय लड़के आदित्य युवराज भंगारे का मार्च में महालुंगे पुलिस स्टेशन क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने आदित्य भंगारे का अपहरण करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर एक गांव के पास जंगल में जला दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन गोवा राज्य में भेज दिया। इस मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अमर नामदेव शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।